विद्या भारती वार्षिक गीत 2025-26 : समरसता का मान बिन्दु यह…

विद्या भारती वार्षिक गीत 2025-26

शिक्षा के क्षेत्र में विद्या भारती, भारत की सबसे बड़ी अशासकीय संस्था है, जिसका पूरा नाम ‘विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान‘ है। संस्थान का उद्देश्य युवा पीढ़ी को भारतीय मूल्यों और संस्कृति के अनुसार शिक्षित करना है। विद्या भारती के सभी विद्यालयों में शारीरिक शिक्षा, योग शिक्षा, संस्कृत शिक्षा, संगीत शिक्षा और नैतिक एवं आध्यात्मिक शिक्षा प्रदान की जाती है। यह संस्थान वर्ष 1977 से युवा पीढ़ी को शिक्षा के साथ-साथ उनके चरित्र निर्माण का कार्य कर रहा है।

विद्या भारती द्वारा हर वर्ष नए सत्र के लिए एक वार्षिक गीत जारी किया जाता है, जिसे सभी विद्यालयों के भैया-बहनों द्वारा गाये जाने की परम्परा है। सत्र 2025-26 के लिए ‘समरसता मान बिन्दु यह भारत देश महान है’ गीत को वार्षिक गीत के रूप में चुना गया है, जो माध्यमिक कक्षाओं के लिए है।

यहाँ हम विद्या भारती के वार्षिक गीत 2025-26 के लिरिक्स (बोल ) प्रस्तुत कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त यहाँ गीत गीत को सुन भी सकते हैं।

विद्या भारती वार्षिक गीत (माध्यमिक कक्षाओं के लिए) सत्र 2025-26

समरसता का मान बिन्दु यह भारत देश महान है।
कोई छोटा-बड़ा नहीं है सब जन एक समान हैं।।

हिल मिल कर हम सब रहते हैं, कुटुम्ब की भावना।
सबकी जय हो प्रगति हो सबकी, रखते हैं यह कामना।
जन जन का उत्थान हो बस अब, यही एक अभियान है।
कोई छोटा-बड़ा नहीं है, सब जन एक समान हैं।।
समरसता का मान बिन्दु यह भारत देश महान है।
कोई छोटा-बड़ा नहीं है सब जन एक समान हैं।।

बोध हो ‘स्व’ का बनें स्वदेशी, गाँव-गाँव उद्योग बढ़े।
निज कर्तव्यों को समझें और राष्ट्रधर्म के मूल्य गढ़ें।।
भारत है सिरमौर जगत में, गूँजे यह फिर गान है।
कोई छोटा-बड़ा नहीं है, सब जन एक समान है।।

समरसता का मान बिन्दु यह भारत देश महान है।
कोई छोटा-बड़ा नहीं है सब जन एक समान हैं।।

सभी स्वस्थ हों सभी निरोगी, सबका यह शुभ चिन्तन हो।
हरित भूमि हो शस्य श्यामला, धरा का सुन्दर कण-कण हो।।
पर्यावरण व्यवस्थित हो अब, देना इस पर ध्यान है।
कोई छोटा-बड़ा नहीं है, सब जन एक समान है।।
समरसता का मान बिन्दु यह भारत देश महान है।
कोई छोटा-बड़ा नहीं है सब जन एक समान हैं।।

भारत देश महान है। भारत देश महान है। 

विद्या भारती वार्षिक गीत 2025-26 pdf

वार्षिक गीत 2025-26 ‘समरसता का मान बिन्दु यह भारत देश महान है‘ को पीडीएफ में डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें। 

विद्या भारती का लक्ष्य : इस प्रकार की राष्ट्रीय शिक्षा प्रणाली का विकास करना है, जिसके द्वारा ऐसी युवा पीढ़ी का निर्माण हो सके जो हिन्दुत्वनिष्ठ एवं राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हो, शारीरिक, प्राणिक, मानसिक, बौद्धिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से पूर्ण विकसित हो तथा जो जीवन की वर्तमान चुनौतियों का सामना सफलतापूर्वक कर सके और उसका जीवन ग्रामों, वनों, गिरिकन्दराओं एवं झुग्गी-झोपड़ियों में निवास करने वाले दीन-दुःखी अभावग्रस्त अपने बान्धवों को सामाजिक कुरीतियों, शोषण एवं अन्याय से मुक्त कराकर राष्ट्र जीवन को समरस, सुसम्पन्न एवं सुसंस्कृत बनाने के लिये समर्पित हो। 


उत्तराखंड को समर्पित हमारी वेबसाइट www.eKumaon.com को भी देखें। 

Join WhatsApp

Join Now

Leave a comment