फूलदेई त्योहार के शुभकामना सन्देश और कोट्स-2025

Uttarakhand Phool dei Festival Wishes

Uttarakhand Phool dei Festival Wishes: फूलदेई उत्तराखंड के लोकप्रिय त्योहारों में से एक है, जिसे प्रकृति पूजन और श्रृंगार उत्सव के रूप में मनाया जाता है। सिर्फ बच्चे ही इस त्योहार को मनाते हैं। जिसमें वे बसंत ऋतु में खिले नवीन फूलों को अपने गांव के हर घर की दहलीज पर अर्पित करते हैं। इस पर्व में सिर्फ बच्चों की ही सहभागिता रहती हैं इसीलिए इसे उत्तराखंड का ‘बालपर्व’ भी कहते हैं। यह पर्व केवल एक धार्मिक त्योहार ही नहीं अपितु पर्यावरण संरक्षण का पर्व भी है। यह बच्चों में रचनात्मकता को विकसित करने और सामाजिक भावना को भी बढ़ाने में मदद करता है।   

फूलदेई त्योहार हर साल चैत्र माह की पहली तिथि यानी सौर संक्रांति को मनाया जाता है। परम्परानुसार बच्चे घरों की दहलीज पर फूल बिखेरते हुए सुख-समृद्धि के पारंपरिक गीत गाते हैं। बच्चों को इसके बदले चांवल, गुड़ और सिक्के देने की परम्परा है। फूलदेई से एक दिन पहले शाम को बच्चे रिंगाल की टोकरी लेकर फ्यूंली, बुरांश, बासिंग, आडू, पुलम, खुबानी के फूलों को इकट्ठा करते हैं। अगले दिन सुबह स्नान कर वे घर-घर जाकर पारंपरिक गीत गाते हुए देहरियों में फूल बिखेरते हैं। वहीं गढ़वाल के कुछ क्षेत्रों में फूलदेई का त्योहार फूल संक्रांद के रूप में करीब 8 दिन तक मनाते हैं। बच्चे इस दौरान घोघा देवी की डोली सजाते हैं और घुमाते हैं। इस दौरान वे फूलदेई के गीत गाते हैं। आईये जानते हैं फूलदेई गीत के बारे में –

Uttarakhand Phool dei Festival Wishes

फूलदेई त्योहार के दिन बच्चों द्वारा हर घर को अपने शुभ वचनों द्वारा आशीष देते हुए फूल अर्पित किये जाते हैं। वे अपने मधुर और ऊँचे स्वरों में घर के आगे ये गीत आते हैं –

फूलदेई, छम्मा देई।
दैंणी द्वार, भर भकार,
यो देई सौं, बारम्बार नमस्कार।
पूजैं द्वार, फूल-फूल देई 
फूल-फूल देई।

  • आपकी देहरी फूलों से भरी और सबकी रक्षा करने वाली हो।
  • आपका घर द्वार सुफल हो।
  • आपके अन्न के कुठार-भंडार भरे रहें।
  • इस देहरी को हमारा बार-बार नमस्कार।
  • हम इस देहरी को पूजते हैं।

फूल-फूल देई
फूल-फूल देई
जतुके देला
उतुके सई।
हमर टुपर भरी जौ,
और तुमर भकार।  
फूल-फूल देई

भावार्थ : हम आपकी देहरी को फूलों से पूज रहे हैं, इसके बदले आप जो भी हमें दक्षिणा में देंगे, वो हमें स्वीकार्य है। हमारी इच्छा है कि हमारी ये टोकरी (गुड़-चांवल) से भर जाये और आपके अन्न के भंडार यानी भकार। 


Happy Phool dei Festival 2025 : आप सभी को लोकपर्व #फूलदेई की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

  • चला फुलारी फूलों को,
    सौदा-सौदा फूल बिरौला
    भौंरों का जूठा फूल ना तोड्यां
    म्वारर्यूं का जूठा फूल ना लैयां….
    फूलदेई की हार्दिक शुभकामनाएं!
  • चैत कु महीना लागि ग्ये
    बीटा पाख्युं मा फ्यूंली खिली ग्ये।
    फूल संक्रांति धैं लगान्दी
    देली देलियों मा फूल सजांदी।
    तांबे की तौली, पितले की परात
    फुलारी छोरो खुलेगी रात।
    फूलों कु ऐगी त्यौहार।

    शुभ फूलदेई।

Phool dei Wishes Quotes

  • प्योंली के फूलों से सजेगी देहरी, खुशियों से खिलेगा जीवन!

  • फूलदेई पर्व पर आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आए! Happy Phool Dei..
  • चैत्र मास का पहला दिन और प्रकृति का आभार प्रकट करने का पर्व – फूलदेई! उत्तराखंड की इस अनमोल परंपरा में बच्चे घर-घर जाकर देहरी पर फूल चढ़ाते हैं और मंगलकामना करते हैं।
  • “फूलदेई छम्मा देई, दैणी द्वार भर भकार!”
  • उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को संजोएं और इस प्रकृति पर्व को प्रेम और उत्साह से मनाएं।
  • आप सभी को सुख, समृद्धि और खुशहाली से भरी फूलदेई की शुभकामनाएं!
  • “फूलदेई के फूलों संग, सुख-समृद्धि आए अंग-अंग!” इस पारंपरिक पर्व पर प्रकृति को नमन और शुभकामनाएं!

Happy Phool dei 2025 wishes

  1. देवभूमि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं में बसन्त ऋतु के स्वागत के पावन पर्व “फूलदेई” की समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें। सभी के सुख एवं समृद्धि की कामना करता/करती हूँ।
  2. प्रकृति का प्रेम, वसंत का मौसम, फूल भरे थाल, बच्चों और बड़ों के चेहरे पर वो मुस्कान। ऐसा है हमारा फूलदेई का त्यौहार। हैप्पी फूलदेई फेस्टिवल 2025 
  3. मानव एवं प्रकृति के पारस्परिक संबंधों का ऋतु पर्व फूल देइ की आप सभी को अनंत शुभकामनायें। यह पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लाये। 
  4. चैत्र महीने के प्रथम दिवस पर मनाये जाने वाले ‘फूलदेई त्योहार’ की मंगलकामनायें। देवी घोघा आपको सुख-सम्पन्नता प्रदान करें।  

 

Phool Dei festival IMAGES

उत्तराखंड के लोकपर्व फूलदेई के फोटो डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें। 

 

3 MB

फूलदेई के शुभकामना सन्देश पोस्टर को HD में यहाँ से डाउनलोड करें।

 

3 MB

 

फूलों का त्यौहार ” फूल देई संग्राद ” के इस पावन दिन पर प्रदेश के सभी नन्हें बाल-गोपाल को बधाई और शुभकामनायें। हमारे घर पर आपका आशीर्वाद बना रहे। आईये हमारे द्वार पर आपका बेसब्री से इन्तजार है। 

Join WhatsApp

Join Now