Noida Flower Show 2025: क्या ख़ास है इस बार पुष्प प्रदर्शनी में।

NOida flower show 2025

Noida Flower Show 2025: 20 फ़रवरी से 37वां वसंत उत्सव यानी नोएडा फ्लावर शो 2025 का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें दर्शकों को 350 से ज्यादा फूलों और 40 से अधिक स्टॉल्स देखने को मिलेंगे। प्रकृति, फूल और पेड़-पौधों से प्रेम करने वाले लोगों के लिए यह प्रदर्शनी बेहद ख़ास होगी, जहाँ वे तरह-तरह के फूल और पेड़ पौधों को देख सकेंगे, साथ ही वे यहाँ से अपने पसंद के इन फूलों और पौधों को खरीद सकेंगे।

Noida Flower Show 2025 का आयोजन सेक्टर 33 A स्थित हैलीपैड ग्राउंड यानी शिवालिक पार्क में हो रहा है। जिसका उद्घाटन समारोह गुरुवार 20 फरवरी 2025 को होगा और यह प्रदर्शनी रविवार 23 फ़रवरी 2025 तक चलेगी। इस वर्ष क्या होगा ख़ास आईये जानते हैं –

मुख्य आकर्षण

  • 30-35 फीट का काशी विश्वनाथ मंदिर मॉडल
  • बैगपाइपर बैंड का शानदार प्रदर्शन
  • नृत्य, फ्यूजन बैंड, कवि सम्मेलन
  • महाकुंभ थीम और भव्य फूलों का प्रवेश द्वार
  • 40+ स्टॉल्स और 350+ फूलों की एंट्री
  • बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता
  • लेजर लाइट शो और कवि सम्मेलन

कार्यक्रम विवरण

20 फरवरी

  • उद्घाटन समारोह
  • जजिंग
  • शास्त्रीय इंस्ट्रूमेंट प्रस्तुति

21 फरवरी

  • ब्लॉसम अरेंजमेंट
  • वेजिटेबल स्कल्टिंग ।
  • फ्यूजन बैंड

22 फरवरी

  • बागवानी परिचय 
  • विजेता गार्डन्स की पुरस्कार वितरण
  • भारतीय शास्त्रीय एवं लोक नृत्य

23 फरवरी

  • फ़्लैश पेंटिंग प्रतियोगिता
  • पुरस्कार वितरण 
  • लेजर शो
  • कवि सम्मेलन

प्रवेश शुल्क : 4 दिन चलने वाले फ्लावर शो 2025 में सभी का प्रवेशः निःशुल्क रहेगा। 

समय : प्रातः 11:00 बजे से रात 09:00 बजे तक। 

Noida Flower show 2025
Noida Flower show 2025

 

Flower Show 2025 Noida Location :

 

Join WhatsApp

Join Now