दीपावली 2025 के चुनिंदा शुभकामना सन्देश Happy Diwali Wishes in Hindi

Happy Diwali Wishes in Hindi
Happy Diwali Wishes in Hindi
Happy Diwali Wishes in Hindi

Happy Diwali Wishes in Hindi: दीपावली का त्यौहार भारत में बड़े धूमधाम और हर्षोल्लाष के साथ मनाया जाता है। हर वर्ष कार्तिक महीने की अमावस्या को मनाया जाने वाला यह त्यौहार भारत के सबसे बड़े त्यौहारों में से एक है। यह त्यौहार मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या पहुंचे की ख़ुशी पर मनाया जाता है।

दीपावली के त्यौहार पर लोग अपने घरों को दीपक जलाकर खुशियां मनाते हैं। विभिन्न प्रकार के रंगीन प्रकाश के साथ लोग अपने घरों को सजाते हैं। इस दिन घरों में लक्ष्मी, गणेश और सरस्वती माता की पूजा की जाती है। इस त्यौहार पर लोग अपने सभी सगे सम्बन्धियों, मित्रों को मिठाई और विभिन्न प्रकार के उपहार देकर दीपावली की शुभकामनायें देते हैं। डिजिटल युग में लोग व्हाट्सप्प , एक्स, फेसबुक, इंस्ट्राग्राम आदि सोशल मीडिया प्लेटफार्म के द्वारा ई-कार्ड के द्वारा भी दीपावली की शुभकामनायें देने की भी परम्परा हैं। यहाँ हम कुछ चुनिंदा दीपावली के बधाई और शुभकामनायें सन्देश आपके लिए प्रस्तुत कर रहे हैं –

दीपावली के चुनिंदा शुभकामना सन्देश।

  • आपके घर में लक्ष्मी गणेश का वास हो,
    जीवन से अंधेरा दूर हो,
    हर खुशी आपके द्वार पर दस्तक दे,
    और आपकी जिंदगी में खुशियों की महफिल सज जाए।
    दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं!
  • शुभम करोति कल्याणम,
    अरोग्यम धन संपदा,
    शत्रु-बुद्धि विनाशायः
    दीपःज्योति नमोस्तुते!
    मेरे पूरे परिवार की तरफ़ से आप सभी को दीपावली की अनंत शुभकामनायें
  • रंगोली और दीयों से सजे घरों में,
    भगवान राम के आगमन की खुशी छा जाए,
    और आपके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की बहार आए।
    दीपावली की मंगलमय शुभकामनाएं!
  • आपके जीवन में लक्ष्मी जी का वास हो,
    और गणेश जी की कृपा से आपका हर कार्य सफल हो।
    दीपावली के इस पावन पर्व पर,
    आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की बहार हो।
    हर दिन आपके जीवन में खुशियां ही खुशियां हों,
    और आपका दामन कभी खाली न हो।
    दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!
  • दीपावली की हार्दिक शुभकामनायें :
    रोज दिये जलाओ ज्ञान के ,
    भगाओ अँधेरे अज्ञान के।
    ~ चातक
  • कुमकुम भरे कदमों से,
    आए लक्ष्मी जी आपके द्वार,
    सुख संपत्ति मिले आपको भरपूर।
    आपको सपरिवार दिवाली की हार्दिक बधाई और शुभकामनायें। 🙏🏻
  • साथ में मनाए गए पलों की यादें
    ऐसे क्षण जो मेरे दिल में हमेशा के लिए जुड़े हुए हैं
    इस दिवाली मुझे और भी मिस करो।
    आशा है कि यह दिवाली आपके लिए सौभाग्य और खुशियां लेकर आएगी।
  • पूजा की थाली, रसोई में पकवान,
    आंगन में दिया, खुशियां हो हजार,
    हाथों में फुलझड़ियां, रोशन हो जहान,
    अच्‍छे से मनाइये, दीवाली का त्योहार
    नव दीप जले, नव फूल खिले, नित नई बहार मिले,
    दीपावली के पावन पर्व पर आपको मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिले।
    हैप्पी दीपावली 🙏🏻 Happy Diwali
Happy Diwali Wishes in Hindi
Best Happy Diwali Wishes in Hindi

 

Happy Diwali Wishes in Hindi

  • दीप पर्व पर सम्पूर्ण मानव जगत के अभीष्ट की मंगलकामना। आप सभी सुख, सन्तोष, आरोग्य एवं कुशल रहें। बेहतरी हर क्षेत्र में आये। सबसे पहले अपने मन में दीपक जलाएं, जो हमारे काम, क्रोध, मद, लिप्सा और भय के अन्धकार को दूर करे।
    आप सभी को सपरिवार दीपावली की शुभकामनाये।
  • प्रकाश एवं खुशियों का यह महापर्व सभीके जीवन को नई ऊर्जा, प्रकाश, आरोग्य और समृद्धि से आलोकित करें l सभी को छोटी दीपावली की हार्दिक शुभकामनायें l
  • शुभ दीपावली
    दीपों के त्यौहार दीपावली की आप सभी को हार्दिक शुभकामनायें…
    अंधकार को दूर कर प्रकाश की तरफ ले जाने का यह महापर्व आपके जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि लेकर आए, और माता लक्ष्मी जी की असीम कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे …
  • आप सभी को उत्तराखण्ड के लोक पर्व बग्वाल (छोटी दीपावली) की हार्दिक शुभकामनायें।
    ईश्वर आप सभी को आरोग्य, वैभव, संपन्नता, सुख-समृद्धि प्रदान करें।
  • समस्त स्नेहीनजों को दीपोत्सव के इस पावन महापर्व “दीपावली” की हार्दिक शुभकामनाएँ। मेरी कामना है माँ लक्ष्मी और भगवान गणेश आप सभी को सुख, समृद्धि, सौहार्द एवं आरोग्य का आशीर्वाद प्रदान करें और आपकी सम्पूर्ण मनोकामनाएँ पूर्ण करें।
    इसी शुभेच्छा सहित पुनः सह्रदय ढेरों शुभकामनायें व बधाईयाँ

Diwali Quotes in Hindi

एक दिया उनका भी रखना दीप पूजा की थाली में .
जिनकी सांसे थम गई भारत माँ की रखवाली में ..🪔
समस्त देशवासियों को छोटी दीपावली, नरक चतुर्दशी,  रूप चौदस व दीपावली की हार्दिक बधाई व शुभकामनायें।

इस दीपावली पर मैं आपको खुशियों, सफलता और अच्छे स्वास्थ्य से भरे वर्ष के लिए हार्दिक शुभकामनाएं भेज रहा हूं। दिवाली का प्रकाश हमेशा आपका मार्गदर्शन और रक्षा करे।

दीपावली की बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनायें!! खूब मस्ती में मनाइए त्योहार लेकिन ध्यान रखें कि धरती माँ को जख्म न लगे!! समाज में बढ़ रहे विद्वेष को भी अपने मानवीय गुण और ज्ञान से दूर करने का संकल्प जरूर लीजिए।

आप सभी पूर्ण आंतरिक रोशनी प्राप्त कर सकते हैं! रोशनी की सर्वोच्च रोशनी आपकी समझ को प्रबुद्ध करे! आप सभी स्वयं के अतुलनीय आध्यात्मिक धन को प्राप्त करें! सबको दिवाली की हार्दिक शुभकामना।

जलाओ दिए पर रहे ध्यान इतना
अँधेरा धरा पर कहीं रह न जाए
आप सभी देशवासियों को #दीपावली की #हार्दिक शुभकामनायें.
Happy Diwali Wishes in Hindi
दीपावली की सभी को बहुत बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनायें।
प्रस्तुत है हिमाचल की महासुवी बोली में लिखी यह कविता – दैवड़ि
दैवड़िये फुलझौड़ि
फेउ-फेउ ज़ौड़ियो झौड़ि
देखदि रौइ दूरा का च़ेइ
पर हाथा पाकड़दि डौरि।
रॉकिट शरैउं कौरदै उबी
गैणा दि कौरा धड़ाम
रौंग्-बरौंगै फेउ बखेरा
फूल बौणा हौआ तमाम।
अनार ज़ौड़ा शरैंउं हौआ
मूंडा का उबी फिंउं हौआ
फ्वारै सैंईं उज़ियो छ़ूटा
ज़ेतरि तीने सिउं हौआ।
बम्-पटाखै खूब च़टाकै
ठौगड़िये छ़ोटू भतेरै हांकै
काना दि बूदणी पाइयो रौआ
म्हाटड़ै-म्हाटड़ै छ़ोटू जाकै।
मठैइ बांडि खील बताशै
ज़ुण बि मीलै खूशिये हासै
दैवड़ि मुबारक दैवड़ि मुबारक
ओरू आ खलाउ मुआं दि तांकै।
दैवड़िये राच मौसै भैआ
दोति बि लोग पटाखै च़ट्कैआ
एक् बेरि आ बौर्षा दि जौ थैर
घौरू आ घौर लै मौज़ै लैआ।
दैवड़िये भौरी-भौरी बधाइ
-धर्म पाल भारद्वाज
Happy Diwali 2025

 

Join WhatsApp

Join Now

1 thought on “दीपावली 2025 के चुनिंदा शुभकामना सन्देश Happy Diwali Wishes in Hindi”

Leave a comment