Uttarakhand School Holiday List 2025- सम्पूर्ण जानकारी।

Uttarakhand school holiday list 2025

Uttarakhand School Holiday List 2025 : उत्तराखंड शिक्षा विभाग द्वारा हर साल अपने विद्यालयों में होने वाले कार्य दिवसों और अवकाशों की तालिका (Calendar) जारी करता है। वर्ष 2025 के लिए प्रारंभिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग उत्तराखंड द्वारा यह तालिका जारी कर दी गई है। इस वर्ष उत्तराखंड के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में कुल कार्य दिवसों की संख्या 240 होगी, वहीं सार्वजनिक अवकाशों की संख्या रविवार सहित 77 होगी। इसके अलावा प्रधानाध्यापक/प्रधानाचार्य 03 दिन का विवेकाधीन अवकाश दे सकते हैं, साथ ही जिलाधिकारी द्वारा भी 03 दिन का स्थानीय अवकाश घोषित किया जा सकता है।

Uttarakhand School Holiday List 2025

गुरु गोविन्द सिंह जयंती 06 जनवरी 2025 सोमवार
मकर संक्रांति 14 जनवरी 2025 मंगलवार
गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2025 रविवार
बसंत पंचमी 02 फ़रवरी 2025 रविवार
गुरु रविदास जयंती 12 फ़रवरी 2025 बुधवार
शब-ए-बारात * 14 फ़रवरी 2025 शुक्रवार
महा शिवरात्रि 26 फ़रवरी 2025 बुधवार
होलिका दहन 13 मार्च 2025 बृहस्पतिवार
होली 14 मार्च 2025 शुक्रवार
जमात-उल-विदा 28 मार्च 2025 शुक्रवार
चेटीचंद 30 मार्च 2025 रविवार
ईद उल फितर 31 मार्च 2025 सोमवार
रामनवमी 06 अप्रैल 2025 रविवार
महावीर जयंती 10 अप्रैल 2025 बृहस्पतिवार
बैशाखी 13 अप्रैल 2025 रविवार
भीमराव आंबेडकर जयंती 14 अप्रैल 2025 सोमवार
गुड फ्राइडे 18 अप्रैल 2025 शुक्रवार
केसरीचंद शहीद दिवस 03 मई 2025 शनिवार
बुद्ध पूर्णिमा 12 मई 2025 सोमवार
बकरीद* 07 जून 2025 शनिवार
मुहर्रम* 06 जुलाई 2025 रविवार
हरेला 16 जुलाई 2025 बुधवार
रक्षाबंधन 09 अगस्त 2025 शनिवार
स्वतंत्रता दिवस /चेहल्लुम* 15 अगस्त 2025 शुक्रवार
जन्माष्टमी 16 अगस्त 2025 शनिवार
ईद ए मिलाद 05 सितम्बर 2025 शुक्रवार
अनंत चतुर्दशी 06 सितम्बर 2025 शनिवार
विश्वकर्मा पूजा 17 सितम्बर 2025 बुधवार
महाराजा अग्रसेन जयंती 22 सितम्बर 2025 सोमवार
दशहरा (महानवमी) 01 अक्टूबर 2025 बुधवार
गाँधी जयंती /विजयदशमी 02 अक्टूबर 2025 वृहस्पतिवार
वाल्मीकि जयंती 07 अक्टूबर 2025 मंगलवार
दीपावली 20 अक्टूबर 2025 सोमवार
गोवर्धन पूजा 22 अक्टूबर 2025 बुधवार
भैयादूज 23 अक्टूबर 2025 वृहस्पतिवार
छठ पूजा 28 अक्टूबर 2025 मंगलवार
ईगास बग्वाल 01 नवंबर 2025 शनिवार
गुरु नानक जयंती 05 नवंबर 2025 बुधवार
गुरु तेगबहादुर शहीद दिवस 24 नवंबर 2025 सोमवार
क्रिसमस 25 दिसंबर 2025 वृहस्पतिवार

शीतकालीन विद्यालयों हेतु अवकाश

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में सर्दियों में कड़ाके की ठण्ड पड़ती है, ऐसे में यहाँ के उच्च हिमालयी क्षेत्रों के विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश होता है, जो पूरे एक महीने की होती हैं। वहीं इन विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश 11 दिन का होता है। विभाग के नियम के अनुसार जो विद्यालय 5000 फ़ीट से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में होंगे वहां शीतकालीन अवकाश एक महीने का होगा।

इस वर्ष 2025 में उत्तराखंड में शीतकालीन अवकाश 01 जनवरी 2025 से 31 जनवरी 2025 तक होगा। विद्यालय पुनः 01 फरवरी 2025 को खुलेंगे।

ग्रीष्मकालीन विद्यालयों हेतु अवकाश

उत्तराखंड के कम ठण्ड वाले यानी 5000 फ़ीट या इससे कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों के विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश जून माह में होता है। यहाँ शीतावकाश करीब 15 दिन का होता है।

वर्ष 2025 में ग्रीष्मकालीन अवकाश 27 मई 2025 से 30 जून 2025 तक यानी 35 दिन का रहेगा। वहीं शीतकालीन अवकाश 01 जनवरी 2025 से 13 जनवरी 2025 तक 13 दिन का रहेगा।

Uttarakhand School Holiday List 2025 PDF Download – प्राथमिक

निदेशक प्रारंभिक शिक्षा देहरादून द्वारा जारी अवकाश तालिका को पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें –

Uttarakhand School Holiday List 2025 PDF Download – माध्यमिक

निदेशक माध्यमिक शिक्षा देहरादून द्वारा जारी अवकाश तालिका को PDF फॉर्मेट में Download करने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें –

शिक्षा विभाग उत्तराखंड द्वारा जारी छुट्टियों की सूची में * (स्टार) अंकित त्योहार यदि चंद्र दर्शन के अनुसार मनाये जा रहे हैं तो जिलाधिकारी इन छुट्टियों को पुनः निर्दिष्ट कर सकते हैं।

विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार प्रधानाध्यापक /प्रधानाचार्य को विवेकाधीन अवकाश घोषित करने की सूचना सम्बंधित खंड विकास अधिकारी /उप शिक्षा अधिकारी को देना होगा।

  • उत्तराखंड सरकार द्वारा वर्ष 2025 के लिए जारी छुट्टियों की सूची इस लिंक पर देखें – Uttarakhand Public Holiday 2025

उत्तराखंड के स्कूलों में वर्ष 2025 की छुट्टियों की सूची को विस्तृत में देखने के लिए आप शिक्षा विभाग द्वारा जारी अधिसूचना उपरोक्त डाउनलोड बटन में जाकर देख सकते हैं।

Vinod Gariya

ई-कुमाऊँ डॉट कॉम के फाउंडर और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं। इस पोर्टल के माध्यम से वे आपको उत्तराखंड के देव-देवालयों, संस्कृति-सभ्यता, कला, संगीत, विभिन्न पर्यटक स्थल, ज्वलन्त मुद्दों, प्रमुख समाचार आदि से रूबरू कराते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a comment